{"_id":"597c44194f1c1baf378b480a","slug":"dacoit-goppa-arrested-in-chitrakut","type":"story","status":"publish","title_hn":"STF के हत्थे चढ़ा खूंखार डकैत गोप्पा, सिर पर था 1 लाख 5 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
STF के हत्थे चढ़ा खूंखार डकैत गोप्पा, सिर पर था 1 लाख 5 हजार का इनाम
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खूंखार डकैत गोप्पा आखिर एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंखार इनामी डकैत गोप्पा को आखिर गिरफ्तार ही कर लिया गया। यूपी के चित्रकूट में गोप्पा ने आतंक के बल पर गांववालों और पुलिस की नाक में दम कर रखा था। एसटीएफ ने जाल बिछाकर गोप्पा को उस समय दबोच लिया जब वह अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहा था।
चित्रकूट के मऊ थाने से कुछ दूरी पर लालता रोड के पास बोलेरो गाड़ी में बैठकर रामगोपाल भोला उर्फ गोप्पा शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ जा रहा था। सटीक सूचना पर एसटीएफ वहां पर जा पहुंची और डाकू की बोलेरो गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इस तरह खूंखार डकैत दबोच लिया गया। एसटीएफ ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना प्रेस को नहीं दी है। गोप्पा की गिरफ्तारी से पूरे बुंदेलखंड जिले के डकैतों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ थाने से कुछ दूरी पर लालता रोड के पास बोलेरो गाड़ी में बैठकर रामगोपाल भोला उर्फ गोप्पा शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ जा रहा था। सटीक सूचना पर एसटीएफ वहां पर जा पहुंची और डाकू की बोलेरो गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इस तरह खूंखार डकैत दबोच लिया गया। एसटीएफ ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना प्रेस को नहीं दी है। गोप्पा की गिरफ्तारी से पूरे बुंदेलखंड जिले के डकैतों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
डाकू गोप्पा के मददगारों को ललित पटेल में जिंदा जलाया था
चित्रकूट में डाकुओं का आतंक, जिंदा जलाए गए ग्रामीणों की बॉडी के अवशेष
3 जुलाई को चित्रकूट की भरत कूप चौकी क्षेत्र में जंगलों के बीच डाकू ललित पटेल गिरोह ने मप्र के तीन लोगों को गोली मारी और फिर पेड़ से बांध कर जिंदा ही फूंक दिया था। उसको शक था कि ये तीनों उसके विरोधी डाकू गोप्पा के मददगार हैं। इन तीनों का 2-3 दिन के अंदर अलग-अलग स्थानों से अपहरण हुआ था। दोनों प्रदेशों की पुलिस को इसकी जानकारी हो गयी थी लेकिन एक-दूसरे पर टालती रहीं। ये भी बात सामने आ रही है कि डाकू गोप्पा की मुखबिरी होने के पीछे भी 30 हजार के इनामी डकैत ललित पटेल का हाथ है।
22 जून को गोप्पा ने जला दी थी सरकारी संपत्ति
चित्रकूट में गिरफ्तार गोप्पा डकैत
एक महीने पहले 22 जून को इनामी डाकू गोप्पा यादव गैंग ने कर्का गांव में बोरिंग ठेकेदार फूलचंद पटेल के दो रिश्तेदारों का अपहरण कर लिया था। गांववालों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो गोप्पा ने कर्का गांव में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद वह दोबारा कर्का पहुंचा और ठेकेदार की बोरिंग मशीनों और ट्रक में आग लगा दी। फूंकी मशीनों व ट्रक की कीमत करीब दो करोड़ बताई गई थी। फायरिंग करते हुए सभी डकैत पुलिस की पकड़ से दूर भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर जाल बिछाया।