{"_id":"68e7ed3b9131b900c808960e","slug":"cultural-festivals-antaragni-and-akshar-began-confluence-of-ideas-with-melody-and-rhythm-was-seen-at-iit-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि और अक्षर का हुआ आगाज, दिखा सुर-ताल के साथ विचारों का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि और अक्षर का हुआ आगाज, दिखा सुर-ताल के साथ विचारों का संगम
Thu, 09 Oct 2025 10:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:46 PM IST
सार
सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि में मोहम्मद वकील के गीतों और व्योमेश शुक्ला की बातों में युवा खोए वहीं रॉक नाइट में थिरके।
विज्ञापन
सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी कानपुर के सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि और अक्षर का शानदार आगाज गुरुवार को हुआ। बनारस से आए कवि-विचारक व्योमेश शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत बनारस और कानपुर के साथ प्रेमचंद का रिश्ता पर व्याख्यान के साथ की। अंतराग्नि में प्रोनाइट कार्यक्रम में छात्र डीजे की धुन पर जमकर नाचे।
अक्षर कार्यक्रम में व्योमेश शुक्ला ने बताया कि कैसे बनारस ने प्रेमचंद को प्रेमेश्वर महादेव का नाम दिया। बनारस में जहां प्रेमचंद का गंभीर व्यक्तित्व उभरता है तो कानपुर में उन्होंने ठहाके लगवाए। वहीं स्वर संध्या में मोहम्मद वकील और समूह ने अपनी गजलों से समां बांधा। सिद्धार्थ सिंह ने लोक गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। हिमांशु वाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा से दास्तान-ए-कैफी आजमी सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं अंतराग्नि की रॉक नाइट में रागा मैजिक बैंड ने समां बांधा। हम तेरे प्यार में..., छोड़ दो आंचल..., ओ हसीना जुल्फों वाली... पर सभी झूम उठे। इसके साथ ही देर रात ऋतंभरा फैशन शो के प्री राउंड की शुरुआत हुई। अंतराग्नि 12 अक्तूबर तक और अक्षर कार्यक्रम 11 तक चलेगा।