फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crossed two lakh rupees from pot merchant

बर्तन व्यापारी से दो लाख की टप्पेबाजी

Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crossed two lakh rupees from pot merchant
घाटमपुर। शनिवार को कोतवाली से चंद कदम दूर कार सवार बर्तन व्यापारी से टप्पेबाज दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूसानगर, कानपुर देहात निवासी अनिल पुत्र राकेश कुमार गुप्ता बर्तन व्यापारी हैं। शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे वह अपने छोटे भाई शुभम गुप्ता के साथ कार से वाया घाटमपुर होकर कानपुर के भूसाटोली बर्तन बाजार जा रहे थे। आगे वाली सीट पर दो बैग रखे थे। एक बैग में खाने पीने का सामान व दूसरे दो लाख रुपये की नगदी थी। घाटमपुर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर किसी ने छिपकर बोनट के अंदर काला मोबिल ऑयल फेंक दिया। मुख्य चौराहा से कानपुर रोड पर कार मोड़ते ही समीप से गुजरे एक युवक ने उनसे इंजन से मोबिल ऑयल गिरने की बात कही। इसपर दोनों व्यापारी भाई कार को हाईवे किनारे रोककर उतरे और बोनट खोलकर इंजन चेक करने लगे। इस बीच कार के आगे की सीट पर रखा दो लाख रुपयों से भरा बैग टप्पेबाज ने पार कर दिया।
विज्ञापन

बोनट बंद कर जब उन्होंने कार आगे बढ़ाई तो बैग गायब देखे उनके होश उड़ गए। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज रोहित तिवारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस टीमें कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में टप्पेबाजों की तलाश कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल के पास फल का ठेला लगाने वाले युवक को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। बाद में वारदात से उसकी संलिप्तता न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। बताते हैं कि जब बाइक सवार टप्पेबाजों ने मोबल आयल गिरने की बात कही थी तो उसने भी हां कहा था। लेकिन पूछताछ में उसने बताया कि बोनट में मोबिल आयल पड़ा देखकर ही उसने हां कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व भी एक व्यापारी टप्पेबाजी का हुआ था शिकार
कानपुर रोड स्थित एक दुकान में तगादा लेने आए कानपुर निवासी केबल व्यापारी गुड्डू सचान भी तीन दिन पूर्व टप्पेबाजों का शिकार बने थे। व्यापारियों के अनुसार टप्पेबाजों ने गुड्डू से भी मोबिल ऑयल गिरने की बात कहकर गाड़ी में रखा बैग पार कर दिया था। हालांकि बैग में सिर्फ कागज ही होने के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed