फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman accused of forcibly getting married in hamirpur

महिला ने रचाई दो शादियां, बेटे के जन्मदिन पर पहले पति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली, फिर हुआ ये सब

Mon, 23 Dec 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of forcibly getting married in hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हमीरपुर जिले में एक महिला ने नोटरी पर दूसरी शादी कर पहले पति को छोड़ दिया। पुत्र के जन्म दिन पर पहले पति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दूसरे पति के परिजनों व ग्रामीणों ने पीट दिया। मामला की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के गांव निवासी महिला ने बताया कि 5 दिसंबर को उसका पति बाहर गया था। तभी दूसरे गांव धनौरी निवासी व्यक्ति ने एक पक्ष से तीस हजार रुपये लेकर उसका जबरन नोटरी पर दूसरा विवाह करा दिया। बताया कि आरोपी ने जबरन उसके घर का सामान ले जाकर दूसरे पति के यहां रख दिया।
विज्ञापन

उसे भी दूसरे पति के साथ रहने पर मजबूर किया। आरोप है कि शनिवार को जब उसका पति मिलने आया तो दूसरे पति के परिजनों सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे पीट दिया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि शिकायत पर जांच पड़ताल की गई है।

जांच में सामने आया है कि महिला ने धनौरी गांव में एक व्यक्ति से नोटरी पर विवाह किया था। शनिवार को उसके बच्चे का जन्म दिन था। जिसमें उसने पहले पति को रिश्तेदार बताते हुए बुला लिया। जहां पहले पति के साथ अपत्तिजनक हालत में महिला को देख परिजनों ने पुलिस बुला ली। कहा कि गहन जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed