{"_id":"6aff604b161852a39f04b225","slug":"thieves-emboldened-bolero-pickup-stolen-from-near-a-police-beat-box-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1178134-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के हौसले बुलंद : पुलिस बीट बॉक्स के पास से बोलेरो पिकअप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के हौसले बुलंद : पुलिस बीट बॉक्स के पास से बोलेरो पिकअप चोरी
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में वारदात, रोजाना दिन-रात होती है पुलिस की गश्त; सुबह गाड़ी लेने पहुंचा मालिक तो पार्किंग से मिली गायब
दड़वा निवासी विरसा सिंह की चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी ले उड़े चोर, सेक्टर-31 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें वारदात से नहीं रोक पा रही। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पुलिस बीट बॉक्स से महज कुछ कदम की दूरी पर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस इलाके में दिन-रात पीसीआर की गश्त रहती है, इसके बावजूद चोर गाड़ी लेकर भाग गए। घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव दड़वा निवासी विरसा सिंह इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह अपनी चंडीगढ़ नंबर की बोलेरो पिकअप पुलिस बीट बॉक्स के पास खड़ी की थी। 19 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे जब वह गाड़ी लेने पहुंचे तो पार्किंग से वाहन गायब था।
केयरटेकर से पूछा, आसपास भी तलाशा
गाड़ी नहीं मिलने पर विरसा सिंह ने पहले केयरटेकर को फोन कर जानकारी ली। इसके बाद अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विरसा सिंह के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी के समय और आरोपी की पहचान हो सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चोर किस समय गाड़ी लेकर भागे। सेक्टर-31 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।