Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused in attack on dumper driver arrested

Moradabad News: डंपर चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 20 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused in attack on dumper driver arrested
ठाकुरद्वारा। पैसे के लेनदेन के विवाद में डंपर चालक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गांव के चार भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गांव गोपीवाला निवासी इमरान डंपर चालक का काम करता है। उसके साथ डंपर पर गांव का फरियाद हेल्पर का काम करता था। फरियाद का अपनी मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर इमरान से कुछ विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इमरान बुधवार शाम को गांव में घूम रहा था तभी नहर के पास शाम करीब 7:00 बजे फरियाद ने उस पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की नीयत से उस पर छुरी से हमला कर उसके गले पर हमला कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान को गंभीर हालत में पहले नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना में उसके भाई नफीस अनीस और रियाज ने भी सहयोग किया।

पुलिस ने इमरान के पिता रईस अहमद की तहरीर पर चारों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed