{"_id":"6aff60121f07a818ad080182","slug":"two-accused-arrested-in-connection-with-theft-cases-in-manimajra-gold-jewellery-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1178116-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा में चोरी के मामले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा में चोरी के मामले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
विज्ञापन
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। घर में चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शुभम सिंह उर्फ रवि (30), निवासी मौलीजागरां कांप्लेक्स और जिशान खान (29), निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने 26 सितंबर 2026 को घर से चोरी की शिकायत दी थी। उनके घर की रसोई का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, 88 हजार रुपये नकद और पहचान संबंधी दस्तावेज चोरी किए गए थे।
पुलिस ने 14 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया। उसके पास से चांदी की एक जोड़ी जुत्ती और शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सह-आरोपी जिशान खान को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया। जिशान की निशानदेही पर चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मामले में 29 सितंबर 2026 को मनीमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है।