{"_id":"5e412e788ebc3ee5f523f474","slug":"trying-to-misdeed-with-girl-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेला पाकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मां के पहुंचने पर भाग निकले आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में अकेला पाकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मां के पहुंचने पर भाग निकले आरोपी
Mon, 10 Feb 2020 03:54 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में घर में अकेला पाकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही राघवेंद्र, मनोज व तीन अन्य युवकों के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत भेजी थी। शिकायती पत्र में कहा था कि उसकी पुत्री कक्षा छह की छात्रा है। विद्यालय जाने और घर आने के दौरान आरोपी राघवेंद्र पुत्री से छेड़छाड़ करता है।

पुत्री के बताने पर राघवेंद्र की उसके परिवार वालों से शिकायत की। 28 दिसंबर की शाम उनकी बेटी करीब स्थित दूसरे घर में गई थी। घर पर पुत्री अकेली थी। शाम सात बजे राघवेंद्र, मनोज और तीन अन्य युवक तमंचा लेकर घर में घुस गये।
पुत्री से छेड़छाड़ कर राघवेंद्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अन्य साथियों ने पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुत्री के शोर मचाने पर वह घर पहुंची तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। राज्य महिला आयोग के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।