फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three million accountants in Klctorganj Tppebaji

कलक्टरगंज में एकाउंटेंट से तीन लाख की टप्पेबाजी

Sun, 31 Jan 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three million accountants in Klctorganj Tppebaji

कलक्टरगंज में शातिर टप्पेबाज ने बाइक पर गंदगी डालकर आढ़ती के एकाउंटेंट का तीन लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। एकाउंटेंट जगह-जगह से तगादा वसूल कर जा रहा था। कलक्टर गंज एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पोखरपुर निवासी श्रीश गुप्ता की लालबंगला में मूंगफली की आढ़त है। आढ़त के एकाउंटेंट उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम तगादा लेने कलक्टरगंज बाजार गए थे। गुड़ मंडी में मंटू गुड़वाला के यहां से रुपये लेकर बाहर निकले तो बाइक पर किसी ने उल्टी कर दी थी। वह देख नहीं पाए और सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन


तभी एक युवक आया और पैंट गंदी होने की बात कहकर मदद करने लगा। इसी दौरान युवक बैग लेकर निकल गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। श्रीश ने बताया कि लालबंगला निवासी उमेश को आठ दिन पहले ही नौकरी पर रखा है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से फुटेज से ही असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed