{"_id":"5f63a25f99135e03424cf8e0","slug":"ruthless-killing-of-a-young-man-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदा कराने गए युवक ने ससुराल में गला रेता, पिता ने लगाया ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की विदा कराने गए युवक ने ससुराल में गला रेता, पिता ने लगाया ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के देहात कोतवाली के ग्राम कंडौना में गुरुवार को पत्नी की विदा कराने आए युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। उसे खून से लथपथ देख ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता ने ससुरालीजनों पर विदा न करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगुआमऊ निवासी रजनीश (20) पुत्र इंद्रपाल की शादी एक वर्ष पूर्व देहात कोतवाली के ग्राम कंडौना निवासी फूलनदेवी केे साथ हुई थी।
इंद्रपाल ने बताया कि बेटे से अनबन होने के चलते विगत एक माह पूर्व बहू मायके चली आई थी। काफी प्रयास के बाद मायके से आने को राजी नहीं हो रही थी। गुरुवार को रजनीश अपनी पत्नी की विदा कराने ससुराल गया।
विज्ञापन
जहां पर विदा न करने पर ससुरालीजनों से उसकी कहासुनी हो गई। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान रजनीश ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। उसे खून से लथपथ देख ससुराल में हड़कंप मच गया। ससुरालीजनों ने घटना की सूचना उसके पिता को दी।
मौके पर पहुंचे पिता ने उसे बेहोशी हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रजनीश के पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।