कानपुर चकेरी निवासी एक इंटर की छात्रा के पास फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट अाती है। छात्रा जब रिक्वेस्ट भेजने वाले का फाेटाे देखती है ताे चाैंक जाती है। पिछले कुछ महीनाें से यही लड़का हर राेज घर से लेकर काेचिंग तक उसका पीछा करता था।
इंटर की छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। छात्रा के अनुसार परदेवनपुरवा निवासी मोहित उपाध्याय काफी समय से परेशान कर रहा है।
छात्रा ने तहरीर में बताया कि वह दो महीने से उसका पीछा कर रहा था। घर से स्कूल, काेचिंग या कहीं भी वह जाती थी ताे वह पीछा करता हुअा नजर अाता था। एक सप्ताह पहले उसने दोस्ती करने की बात कही। इसका विरोध और शिकायत करने की बात कही थी।
इस पर उसने फेसबुक से फोटो निकालकर छेड़छाड़ करने के बाद वायरल कर दिया। मामले में आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर चकेरी पीके शुक्ला ने कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।