फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन डे पर पत्नी की इस आदत से परेशान होकर ली अपनी जान, सुसाइड नोट में खोला दर्दभरा राज

Sat, 17 Feb 2018 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
delhi husband commits suicide on valentines day, in two page note blames wife and in laws for this
suicide - फोटो : अमर उजाला

वेलेंटाइन डे के मौके पर एक पति ने अपनी पत्नी की एक आदत से परेशान होकर अपने आपको ऐसी सजा दी जो जिससे हर कोई हैरान है। साथ ही उसने दो पेज के नोट में अपनी जो दर्दभरी दास्तां बताई है उससे किसी का भी दिल पसीज सकता है।

delhi husband commits suicide on valentines day, in two page note blames wife and in laws for this
suicide - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में पत्नी की बेरुखी से नाराज पति ने वेलेंटाइन-डे के दिन ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त विकास (31) के रूप में हुई है। उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विकास ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको मौत का जिम्मेदार बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। विकास की साढ़े तीन माह पूर्व ही उस्मानपुर निवासी काजल से शादी हुई थी। आनंद विहार रेलवे पुलिस के अलावा मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

delhi husband commits suicide on valentines day, in two page note blames wife and in laws for this
suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक विकास अपने परिवार के साथ सी-23 चंद्र विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता नानकचंद, मां संतोष देवी, दो भाई आकाश व गौरव के अलावा एक बहन है। विकास कोटक महिंद्रा बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं पिता नानकचंद एमसीडी में नौकरी करता है। आकाश ने बताया कि 31 अक्तूबर 2017 को विकास की जीरो-पुश्ता न्यू उस्मानपुर निवासी काजल से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही काजल ने विकास से झगड़ा करना शुरू कर दिया। वह परिवार से अलग होने का दबाव बना रही थी। विकास के इंकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। काजल छोटी-छोटी बात पर आत्महत्या करने की धमकी देती थी। कुछ दिनों बाद काजल को टीबी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi husband commits suicide on valentines day, in two page note blames wife and in laws for this
suicide - फोटो : अमर उजाला

विकास के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इधर काजल भी छोटी-छोटी बात पर आग बबूला हो जाती थी। तीन-चार दोनों के बीच लड़ाई हुई, बात मधु विहार थाने भी पहुंची। एक सप्ताह पूर्व ही काजल अपने मायके से घर पहुंची थी। इस उसकी पति से दुबारा नोकझोंक हो गई। आरोप है कि 11 फरवरी को काजल के परिजन चंद्र विहार स्थित विकास के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने विकास को बुरी तरह पीटा। उसे ब्लेड भी मार दिए। काजल के भाई ने तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद 12 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। इधर काजल का विकास के प्रति ऐसा ही रवैया रहा।

विज्ञापन
delhi husband commits suicide on valentines day, in two page note blames wife and in laws for this
suicide - फोटो : अमर उजाला

बेकार गई पत्नी को समझाने की कोशिश
आकाश का कहना है कि  विकास ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं मानती थी। बुधवार रात को कहासुनी केे बाद रात 8: 30 बजे विकास काजल से ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कर निकल गया। आकाश का आरोप है कि काजल ने किसी को इसकी सूचना नहीं दी। 9:30 बजे काजल ने परिवार को बताया कि विकास ट्रेन से कटकर जान देने की बात कर घर से निकला था। आकाश फौरन भाई की तलाश में नजदीकी मंडावली रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। वहां उसकी बाइक खड़ी मिल गई। बाइक के हैंडल पर सुसाइड नोट लगा था। इधर वहां पता चला कि एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जिसकी पहचान विकास के रूप में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed