फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 08 Mar 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
old lady murder in hamirpur
बुजुर्ग महिला की लाश, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी और कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला
लाखों की जमीन हाथ से निकलने से परेशान बालेन्द्र ने अपनी बुजुर्ग बेऔलाद ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।थाना बिवार क्षेत्र के निवादा गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी रामबाई (65) बुधवार सुबह शौंच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी घात लगाये बैठे उसके भतीजे बालेन्द्र ने उसपर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया।   

बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला

old lady murder in hamirpur
हत्यारोपी बालेन्द्र - फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी मार मार कर बालेन्द्र ने रामबाई की हत्या कर दी और वहां भाग निकला। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालेन्द्र की तलाश शुरू कर दी। बालेन्द्र के सभी ठिकानों में दबिश दी जा रही थी तभी गांव के बाहर एक परचून की दुकान के पास से भागते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला

old lady murder in hamirpur
गांववालों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बालेन्द्र ने पुलिस के सामने हत्या की वारदात कबूल ली और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जमा कर दी। बालेन्द्र ने बताया कि ताई रामबाई की कोई संतान नहीं है इस वजह से उसकी मौत के बाद सारी संपत्ति उसे ही मिल सकती थी। रामबाई ने कुछ दिन पहले ही एक जमीन का सौदा किया था जिसकी कीमत लाखों में थी। जमीन हाथ से निकल गई और रुपये भी नहीं मिल पाये इस वजह से उसने रामबाई को मार डाला। हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed