{"_id":"58bfb1144f1c1b6d43dc654c","slug":"old-lady-murder-in-hamirpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला
Wed, 08 Mar 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
बुजुर्ग महिला की लाश, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी और कुल्हाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाखों की जमीन हाथ से निकलने से परेशान बालेन्द्र ने अपनी बुजुर्ग बेऔलाद ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।थाना बिवार क्षेत्र के निवादा गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी रामबाई (65) बुधवार सुबह शौंच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी घात लगाये बैठे उसके भतीजे बालेन्द्र ने उसपर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया।
बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला
2 of 3
हत्यारोपी बालेन्द्र
- फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी मार मार कर बालेन्द्र ने रामबाई की हत्या कर दी और वहां भाग निकला। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालेन्द्र की तलाश शुरू कर दी। बालेन्द्र के सभी ठिकानों में दबिश दी जा रही थी तभी गांव के बाहर एक परचून की दुकान के पास से भागते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बालेन्द्र ने बेऔलाद बुजुर्ग ‘बड़ी अम्मा’ को कुल्हाड़ी से काट डाला
3 of 3
गांववालों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बालेन्द्र ने पुलिस के सामने हत्या की वारदात कबूल ली और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जमा कर दी। बालेन्द्र ने बताया कि ताई रामबाई की कोई संतान नहीं है इस वजह से उसकी मौत के बाद सारी संपत्ति उसे ही मिल सकती थी। रामबाई ने कुछ दिन पहले ही एक जमीन का सौदा किया था जिसकी कीमत लाखों में थी। जमीन हाथ से निकल गई और रुपये भी नहीं मिल पाये इस वजह से उसने रामबाई को मार डाला। हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।