फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now north east express left

खाक होने से बची नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस

Sat, 26 Nov 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
now north east express left
डेमो
दिल्ली से गुवाहाटी की ओर जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस-2506 शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची। कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रूरा स्टेशन के नजदीक गाड़ी से जबरदस्त धुआं और चिंगारियां निकलते देखी गई। ट्रेन के भीतर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जैस ही ट्रेन रुरा स्टेशन पर आकर रुकी स्वारियों में जबरदस्त भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रुरा स्टेशन के पास अंबियापुर स्टेशन के गेटमैन रामबाबू ने सबसे पहले ट्रेन से उठता हुआ धुआं देखा था। उसने तुरंत रुरा स्टेशन पर इसकी जानाकारी दी। स्टेशन मास्टर महेश बाबू ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर रुरा मेन डाउन लाइन पर ट्रेन को खड़ा करवा लिया और लोको पायलेट आरडी सिंह, असिस्टेंटं लोको पायलेट विपिन कुमार और गार्ड आर सी मीणा को सूचित किया।  
विज्ञापन


जैसे ही टीम ट्रेन चैकिंग के लिए मौके पर पहुंची गाड़ी के जनरल कोच नंबर 03449 के व्हील से जबरदस्त आग की लपटे उठती दिखाई दी। फौरन अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। भीड़ ने यह नजारा देख गुस्सा जाहिर किया तो बड़ी मुश्किल से उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन तकरीबन 12:28 पर रुरा स्टेशन पहुंची थी। ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को एक मेमो सौंपते हुए 12:53 पर रेल को आगे बढ़ाया। इसके चलते कई अन्य ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। जो गाड़िया फंसी उनमें टूंडला पैसेंजर, सागर मालगाड़ी, जीआरएस एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शामिल है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed