{"_id":"5f172b484aea9712e3454b35","slug":"misdeed-with-widow-in-banda-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधवा को खंडहर में घसीटकर दबंगों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: विधवा को खंडहर में घसीटकर दबंगों ने किया दुष्कर्म
Tue, 21 Jul 2020 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के बांदा जिले में पानी की टंकी पर जा रही विधवा को पड़ोसी दो दबंग नजदीक के खंडहर में घसीट ले गए। यहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। विधवा ने मंगलवार को अपने साथ हुई इस घटना की तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी।
आरोप लगाया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उधर, थानाध्यक्ष ने घटना से ही अनभिज्ञता जताई है। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने एसपी को दी अर्जी में कहा है कि सोमवार (20 जुलाई) की रात वह अपने घर से पानी की टंकी पर जा रही थी।
पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने घर में न रहने की धमकी दी। इनकार करने पर खंडहर में घसीट ले गए। दोनों ने बलात्कार किया। उधर, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। विधवा थाने नहीं आई। वरना कार्रवाई की जाती।