{"_id":"5fd1031a8ebc3e3fc20636c2","slug":"misdeed-with-five-year-old-girl-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: पांच साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों समेत तीन ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालौन: पांच साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों समेत तीन ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा एक फरार
Wed, 09 Dec 2020 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को पांच साल की अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ दो नाबालिगों समेत तीन ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची को हालत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। ग्रामीणों ने नाबालिग दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और इनमें से एक को जूतों की माला पहनाकर पीटते हुए जुलूस निकाला।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी किसान ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उसकी पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव के दो लड़के 15 वर्षीय और दूसरा 12 वर्षीय आए और उसकी बेटी को बहला फुसला कर 15 साल वाला लड़का अपने घर ले गया।
जहां उनका 25 वर्षीय साथी युवक भी मौजूद था। वहां तीनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची जब उनके घर से बाहर निकली तो उसकी हालत देख ग्रामीणों को शक हुआ और फिर उन्होंने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटनास्थल घर वाले 15 वर्षीय लड़के को जूतों की माला पहनाकर पीटते हुए जुलूस निकाला। उधर, परिजन बच्ची को लेकर पहले सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल उरई लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में बच्ची को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजन भले ही तीन के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं लेकिन शुरूआती जांच में दो नाबालिग आरोपियों के ही घटना में शामिल होने की बात लग रही है। आरोपी नाबालिग की पिटाई की पुलिस को जानकारी नहीं है। फिलहाल रात के समय बच्ची को जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया है।