{"_id":"5c273f7ebdec22571e0f912b","slug":"loot-case-in-auraiya-teachers-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों के गले में गड़ांसा रखकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, खून की छीटों ने बयां की हकीकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के गले में गड़ांसा रखकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, खून की छीटों ने बयां की हकीकत
Sat, 29 Dec 2018 03:09 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 29 Dec 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्चों के गले में गड़ांसा रखकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा गया फिर घर को लूट लिया। मामला यूपी के औरैया जिले का है। वारदात स्थल की कुछ तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं। बदमाशों ने जिस बेरहमी से शिक्षक के पूरे परिवार को पीटा उसके सबूत घर की दीवारों पर खून की छीटें दे रही हैं।
डेमो
यूपी के औरैया जिले में बदमाशों ने देर रात एक शिक्षक के घर पर धावा दिया। बच्चों के गले पर गड़ांसा रखकर घर के सभी सदस्यों को बेरहमी से पीटा फिर घर में रखे जेवर, बाइक, मोबाइल फोन, दो बक्से लूट लिए। बदमाशों की पिटाई से दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। घर के दो सदस्य कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
डेमो
औरैया बेला थानान्तर्गत पुरवा तरा गांव में रात 12:30 बजे पुरवा निवासी शैलेंद्र कुमार (दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज बिरौली तालग्राम कन्नौज में शिक्षक हैं) के घर में छत के रास्ते असलहों और डंडों से लैस चार बदमाशों ने धावा बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
शैलेंद्र उनकी पत्नी सुधा, मां तारावती, ससुर रमेशचंद्र को बंधक बना लिया और डंडों से बुरी तरह से पीटने के बाद उन्हें बांध दिया। बदमाशों ने घर में रखे जेवर, बाइक, मोबाइल फोन, दो बक्से लूट लिए, मां और ससुर की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
डेमो
शैलेंद्र का मकान एकांत में मकान बना हुआ है। जिसकी वजह से पड़ोसियों ने उनके घर पर हो रही गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया। घटना के वख्त कोहरा और भीषण ठंड भी थी।