{"_id":"6af76aac13f4be229a06cddf","slug":"a-young-man-from-another-community-took-a-young-woman-away-after-claiming-to-be-a-hindu-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189927-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुद को हिंदू बताकर युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुद को हिंदू बताकर युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक
विज्ञापन
पुवायां। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती काे दूसरे समुदाय का युवक कहीं ले गया। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को खोज निकाला है। युवती ने पुलिस को बताया है कि अफजल कलावा बांधता था और उसे बताया कि वह हिंदू है।
एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनुसूचित जाति की हैं। तीन नवंबर को पुत्री घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। वापस नहीं आने पर जानकारी की तो पता चला कि अफजल उसकी पुत्री को अपने साथ कहीं ले गया है। पुत्री घर में रखे जेवर और 5000 रुपये भी अपने साथ ले गई। पुलिस शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर युवती को पुवायां में मोहम्मदी मोड़ से थाने लाई।
युवती ने पुलिस को बताया कि अफजल कलावा बांधता था। उसने खुद को हिंदू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और दिल्ली, पानीपत आदि जगहों पर ले जाकर यौन शोषण किया। उसने आधार कार्ड देखा तो उसे अफजल के मुस्लिम होने का पता चला। इसके बाद वह किसी तरह बचकर पुवायां पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म आदि की धाराएं बढ़ा दी हैं। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार युवती का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।