{"_id":"6af76aef93b2f1982c0d21d0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161197-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभद्रता की शिकायतों पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभद्रता की शिकायतों पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाने में तैनात दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा के खिलाफ एसपी तक कई शिकायतें पहुंची थीं। इसके साथ ही एक मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी एक पक्ष से अभद्रता के आरोप में कार्रवाई की गई है।
माखी थाना क्षेत्र के लूटापुर गांव में नौ नवंबर को दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने एक पक्ष से 28 और दूसरे पक्ष के 37 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी, बलवा और तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज की थी। एक पक्ष का आरोप है कि चकलवंशी चौकी प्रभारी दरोगा विजय प्रताप ने उनसे अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया।
इसकी शिकायत एसपी से की थी। इस पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर दरोगा विजय प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की पहले भी शिकायतें आ चुकी हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के पास थी, उसी पर कार्रवाई की गई है।