फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, जांच के लिए एसआईटी गठित

Fri, 28 Dec 2018 03:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
SIT formed to probe Sanjali murder case in agra
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में स्कूल से लौट रही दसवीं की छात्रा संजलि को जिंदा जला दिए जाने के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसका उद्देश्य जांच तेजी से पूरी कर साक्ष्यों का संकलन करना है। 

संजलि हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, जांच के लिए एसआईटी गठित

SIT formed to probe Sanjali murder case in agra
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
दिल को झकझोर देने वाली यह घटना 18 दिसंबर को हुई थी। हत्याकांड के खुलासा करने का दावा पुलिस कर चुकी है। दो आरोपी जेल जा चुके हैं। लेकिन पुलिस के खुलासे से छात्रा के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। कई और लोग पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहे हैं।

संजलि हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, जांच के लिए एसआईटी गठित

SIT formed to probe Sanjali murder case in agra
संजलि हत्याकांड में घटनास्थल पर जांच पडताल करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने एसआईटी गठित की है। संजलि हत्याकांड की जांच के लिए गठित टीम में एमएम गेट थाना के इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सोनकर, खेरागढ़ थाना के नरेंद्र शर्मा और मलपुरा के विजय सिंह शामिल हैं। ये लोग जांच अधिकारी सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव का विवेचना में सहयोग करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, जांच के लिए एसआईटी गठित

SIT formed to probe Sanjali murder case in agra
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
संजलि हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आकाश और विजय को गिरफ्तार किया था। वे जेल में है। मुख्य आरोपी योगेश ने संजलि की मौत के कुछ घंटों बाद ही खुदकुशी कर ली थी। बता दें कि 18 दिसंबर को गांव लालऊ निवासी छात्रा संजलि को सरेराह जिंदा जला दिया गया था। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था। 
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, जांच के लिए एसआईटी गठित

SIT formed to probe Sanjali murder case in agra
संजलि की मां अनीता - फोटो : अमर उजाला
संजलि के परिजनों को पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग फिर से की है। गुरुवार को संजलि की मां अनीता ने बताया है कि पुलिस ने उन्हें कोई साक्ष्य नहीं दिखाया है। पहले कहा था कि खुलासा सुबूत दिखाने पर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज, लेटर, बाइक देखने के बाद ही पुलिस की कहानी पर विश्वास होगा। अभी तक हमें न्याय नहीं मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed