Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bribe demanded for release from custody; FIR registered against police outpost in-charge and three constablesBribe demanded for release from custody; FIR registered against police outpost in-charge and three constables

Bijnor News: हिरासत से छोड़ने को मांगी रिश्वत, चौकी प्रभारी और तीन सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bribe demanded for release from custody; FIR registered against police outpost in-charge and three constablesBribe demanded for release from custody; FIR registered against police outpost in-charge and three constables
- साहनपुर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

- एसपी ने चौकी प्रभारी दरोगा कुलवीर सिंह और तीन सिपाहियों को किया निलंबित
-खैर की लकड़ी चोरी की विवेचना के क्रम में हरियाणा से युवक को पकड़कर लाई थी नजीबाबाद पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हरियाणा से युवक को पकड़कर लाने के बाद छोड़ने की एवज में पुलिस ने रिश्वत के तौर पर पांच की मांग कर डाली। ऑडियो मिलने के बाद एसपी ने जांच कराते हुए साहनपुर चौकी के प्रभारी दरोगा कुलवीर और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पानीपत के गांव पत्थरगढ़ सनोली निवासी अमजद मजीदी की तहरीर पर दरोगा कुलवीर सिंह, कांस्टेबल गौरव, हेड कांस्टेबल विजपाल कांस्टेबल उपेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमजद मजीदी ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर की रात दरोगा कुलवीर सिंह और तीन सिपाही उनके घर पानीपत पहुंचे। दरोगा वर्दी में जबकि तीनों सिपाही सादे कपड़ों में थे। जिन्होंने दरवाजा खुलवाने के बाद खैर की लकड़ी चोरी के मामले में उसके भतीजे हमजा को पकड़ने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हमजा को अपनी निजी गाड़ी में डालकर ले आई। दरोगा कुलवीर सिंह से उन्होंने हमजा को छोड़ देने की गुहार लगाई। जिस पर दरोगा ने कहा कि यमुना पार करने के बाद यूपी में पहुंचने पर बात करेंगे। फिर कैराना के पास रुककर बात की। जिस पर हमजा को छोड़ने के लिए पांच लाख की मांग की। फिर थाना नजीबाबाद की साहनपुर चौकी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ साहनपुर चौकी पहुंचे। जहां पर दरोगा कुलवीर सिंह ने व्हाट्सएप पर सिपाही विजयपाल का नंबर देकर उस पर बात करने के लिए कहा। सिपाही विजय पाल से बात की गई तो हमजा को छोड़ने के लिए पांच लाख की मांग जारी रही। उधर रिश्वत मांगने की ऑडियो पीड़ित पक्ष ने एसपी को भेज दी। एसपी ने मामले में तुरंत जांच बैठा दी। एएसपी देहात गौतम राय और एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह जांच के लिए साहनपुर चौकी पहुंचे। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट बनाकर एसपी को प्रेषित कर दी। जिसके बाद एसपी ने साहनपुर चौकी पर तैनात सभी चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबित किए गए दरोगा और तीन सिपाही के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की विवेचना की जिम्मेदारी सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।

भनक लगते ही भाग निकले दरोगा और सिपाही
रिश्वत मांगने की जांच के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज होने की आशंका पर ही दरोगा कुलवीर सिंह, तीनों सिपाही चौकी से भाग निकले। बताया जा रहा है कि तीनों सिपाही और दरोगा एक ही कार में बैठकर साहनपुर चौकी से भाग निकले।


वर्जन::
पानीपत से एक व्यक्ति को पकड़कर लाने के बाद उसे छोड़ने के लिए सौदेबाजी की जा रही थी। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। - केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed