फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kidnapping case of SP worker daughter, report against four people in kannauj

कन्नौज: सपा कार्यकर्ता ने बेटी के अपहरण का लगाया आरोप, चार पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की तलाश

Thu, 13 Feb 2020 01:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapping case of SP worker daughter, report against four people in kannauj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कन्नौज जिले में सपा कार्यकर्ता ने चार युवकों पर 16 साल की बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक आरोपी हरदोई जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के एक गांव निवासी सपा कार्यकर्ता ने बुधवार को योगेंद्र उर्फ रानू पुत्र सतीश चंद्र, प्रबल पुत्र श्याम प्रकाश दुबे, सत्यम पुत्र अजय दुबे और हरदोई के सांडी थाना के सुखेड़ा गांव निवासी साकिब उर्फ समीर के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे बेटी अपनी मां के साथ खेतों की ओर गई थी। गांव के किनारे आरोपियों ने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। यह बेटी को काली बोलेरो में डालकर चले गए।

आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed