{"_id":"5e609ff38ebc3ec7565efa5c","slug":"four-people-trying-to-misdeed-with-woman-including-chowki-incharge-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: महिला ने चौकी इंचार्ज समेत चार पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: महिला ने चौकी इंचार्ज समेत चार पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप
Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में खेत में होली रखने का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर चौकी इंचार्ज व गांव के तीन दबंगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह आरोप लगाकर बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
एसपी ने पूरे प्रकरण में फतेहगढ़ कोतवाल को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने पेश हुई। महिला ने बताया कि 2 मार्च को चौकी इंचार्ज सरह व गांव के तीन दबंगों ने उसके खेत में होली रख दी।

इसका विरोध करने पर चारों उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। इस पर यह लोग चले गए। महिला ने बताया कि उसको जान माल का खतरा है।
पूरे प्रकरण में जांच करवाकर कार्रवाई जाए। एसपी ने इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि होली रखने के प्रकरण में कार्रवाई की गई थी। जहां हर वर्ष होली रखी जाती रही है वहीं पर होली इस बार भी रखवा दी गई है। चौकी इंचार्ज पर लगाया गया आरोप गलत है।