{"_id":"5d1af72f8ebc3e3c99323fc7","slug":"farmer-shot-dead-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, मृतक पर भी दर्ज हैं कई मुकदमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, मृतक पर भी दर्ज हैं कई मुकदमें
Tue, 02 Jul 2019 12:12 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार देर रात हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर की है। यहां खेत में सो रहे किसान रामसहाय (35) पुत्र जुगल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। आज सुबह खेत में किसान का रक्तरंजित शव देख परिजन बदहवाश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सफीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
एसपी एमपी वर्मा, एएसपी वीके पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान पर भी कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं।