{"_id":"5847d4634f1c1be67244926a","slug":"everyday-peococks-are-dieing-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है इन राष्ट्रीय पक्षियों की मौत का जिम्मेदार?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कौन है इन राष्ट्रीय पक्षियों की मौत का जिम्मेदार?
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
हर रोज जारी है मोरों की मौत का सिलसिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के कांधी गांव में हर रोज मरने वाले राष्ट्रीय पक्षियों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? ये सवाल हर एक की जुबां पर है। मोरों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगर इसी तरह हर रोज इसी तादाद में मोर मरते रहे तो इनका नामो निशान ही खत्म हो जायेगा।
विज्ञापन
राजपुर विकासखंड के कांधी गांव में राम किशोर के अरहर के खेतों में बुधवार सुबह 10 मोरों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के लोगों के पहुंचने से पहले ही तीन मोरों के शव गायब हो गये। इससे वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार शिकारियों द्वारा जहरीले दाने फेंके जाने से मोरों की मौत होने की संभावना है। दूसरी ओर वन अधिकारी कोहरे और ठंड को मौत की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन