फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Esso Muslim. General Secretary of the mortgages made

मुस्लिम एसो. के महामंत्री को बनाया बंधक

Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Esso Muslim. General Secretary of the mortgages made
हलीम कालेज में मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला सुलझाया। - फोटो : amarujala
हलीम शिक्षण संस्थानों को संचालित करने वाली संस्था मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री हाजी अब्दुल हसीब इराकी को शुक्रवार को पूर्व छात्रों ने हलीम डिग्री कॉलेज में बंधक बना लिया। पूर्व छात्रों ने अल्पसंख्यक संस्थान हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज में बीएड की 50 प्रतिशत सीटों पर होने वाले दाखिले यूनिवर्सिटी के माध्यम से कराए जाने का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल रूम में महामंत्री को कैद किए जाने की सूचना पर पहुंची चमनगंज थाना पुलिस ने उन्हें वहां से छुड़वाया। दरअसल, हलीम डिग्री कॉलेज में हर साल बीएड की 90 में 45 सीटों पर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं का दाखिल होता है। इसका पेपर यूनिवर्सिटी सेट करती है लेकिन परीक्षा केंद्र और दाखिला प्रक्रिया कॉलेज प्रबंधन करता है। बाकी 45 सीटें प्रदेश भर में काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाती हैं। इस बार कॉलेज में प्रवेश परीक्षा न कराकर प्रिंसिपल ने यूनिवर्सिटी को यह जिम्मेदारी दे दी। वर्ष 2016-17 की प्रवेश परीक्षा 28 मई को होगी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर अब्दुल हसीब का घेराव किया गया। घेराव करने वालों में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निजामुद्दीन, पूर्व महामंत्री मोहम्मद शमीम, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहिद, जावेद सईद, मोहम्मद शाहिद शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल हसीब ने बताया कि उन्होंने कालेज में परीक्षा कराने के लिए प्रिंसिपल से मुलाकात की और पत्र लिखा था लेकिन प्रिंसिपल नहीं माने। अगले सप्ताह कॉलेज प्रबंध समिति को मान्यता मिल जाएगी और उसके बाद प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed