{"_id":"6ac80a9299d96c453804d719","slug":"25-30-youths-attacked-rohad-toll-plaza-four-employees-injured-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127968-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल पर 25-30 युवकों ने किया हमला, चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहद टोल पर 25-30 युवकों ने किया हमला, चार कर्मचारी घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुए विवाद के बाद 25-30 युवकों के पहुंचकर कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने टोल पर तोड़फोड़ की और शिफ्ट इंचार्ज समेत चार कर्मचारियों को लाठी-डंडों व रॉड से पीटा। घायलों को नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिफ्ट इंचार्ज सुनील दुबे ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर की रात थार सवार सागर, रोहित और शालू टोल पर पहुंचे थे। टोल देने को लेकर विवाद के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए तीन लेन फ्री करवा दीं। आरोप है कि उन्होंने टोल को स्थायी रूप से फ्री करवाने की धमकी दी और उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए।
इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे 25-30 युवक पांच-छह वाहनों में टोल पर पहुंचे। आरोप है कि 8-10 युवक सुनील के कार्यालय में घुसे और उसे बाहर खींचकर रॉड व डंडों से पीटा। कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
मारपीट में सुनील के अलावा सागर, हरदेश और सुमित घायल हुए। चारों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शिकायतकर्ता ने टोल उपकरणों को नुकसान पहुंचाने से ढाई से तीन लाख रुपये की क्षति का भी आरोप लगाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टोल कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-जयभगवान, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -