{"_id":"6ac8091b1d67dea50e08ba11","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-e-loader-kanpur-news-c-362-1-ka11025-158276-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ई-लोडर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ई-लोडर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
कानपुर। दादानगर में बुधवार रात तेज रफ्तार ई-लोडर की टक्कर से 65 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद चालक ई-लोडर लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को जानकारी दी।
काकादेव के राजा का पुरवा निवासी गंगाधारी दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बेटे गौतम के मुताबिक, रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म कर वह पैदल घर के लिए निकले थे। कार्तिक धर्मकांटा के पास वाहन का इंतजार करते समय तेज रफ्तार ई-लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उनकी जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें केएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर चालक की तलाश की जा रही है।