फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth crushed to death by Canter; driver flees.

Hathras News: कैंटर से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार

Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by Canter; driver flees.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सादाबाद रोड पर गांव लुहेटा खुर्द के निकट एक चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर सामान से लदे कैंटर ने रास्ते में बैठे 36 वर्षीय श्यामसुंदर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर का चालक भाग गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि वह चार भाई हैं, जिनमें श्यामसुंदर तीसरे नंबर पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे श्यामसुंदर गांव के निकट चौराहे पर किनारे बैठे थे। इसी दौरान गांव की ओर से गुजर रहे सामान से लदे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। कैंटर का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर सादाबाद की ओर भाग गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामसुंदर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 10 वर्षीय बेटा भानु प्रताप और दो छोटी बेटियां हैं।


मासूम बच्चों और पुलिस की कार्रवाई
श्यामसुंदर का बेटा भानु प्रताप दिव्यांग है, जिससे परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी दोनों बेटियों की उम्र करीब तीन वर्ष और एक वर्ष है। पिता की मौत की खबर से मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed