{"_id":"6ac80a2a3fc538c96e0dd9a2","slug":"accused-nabbed-on-suspicion-of-theft-beaten-by-mob-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111077-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरी के शक में आरोपी दबोचा, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरी के शक में आरोपी दबोचा, भीड़ ने पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। महेंद्रपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोरी के शक में कॉलोनीवासियों ने एक आरोपी को पकड़ा। भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, जो मामले की जांच कर रही है।
महेंद्रपुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान से कुछ दिन पहले कीमती सामान चोरी हुआ था। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बुधवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी लोगों को गुमराह करने लगा। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। संवाद