फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father dies in accident while returning after seeing newborn son

Hathras News: नवजात बेटे को देखकर लौट रहा था पिता, हादसे में गई जान

Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident while returning after seeing newborn son
सत्येंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
घर में चार दिन पहले बेटे के जन्म से खुशियां छाई थीं। पत्नी और नवजात को देखकर सत्येंद्र भी खुशी-खुशी गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन ली। बृहस्पतिवार सुबह आगरा के अस्पताल में मौत की खबर पहुंचते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव लहरा निवासी सत्येंद्र (27) पुत्र जगदीश प्रसाद बाइक मिस्त्री था। वह नगला भूरा रोड पर दुकान चलाता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी जलेसर क्षेत्र के गांव नगला निवासी युवती से हुई थी। पत्नी मायके में थी। चार दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को सत्येंद्र पत्नी और नवजात बेटे को देखने मायके गया था। रात में बाइक से गांव लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे गांव पुरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर परिजन देर रात उसे आगरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वाहन की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed