फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CV Hack nine million swindle, swindler arrested

सीवी हैक करके नौ लाख की ठगी, दबोचा गया ठग

Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
CV Hack nine million swindle, swindler arrested
सरदारअनमोल स‌िंह - फोटो : amarujala
जॉब साइट से सीवी हैक कर युवती से नौ लाख ठगने के आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने मेरठ से धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि सरगना नेपाल में है। ठगी का खेल नोएडा स्थित कॉल सेंटर से चल रहा है।   
विज्ञापन


सीओ क्राइम ब्रांच विवेक त्रिपाठी ने शनिवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता में बताया कि किदवई नगर एच-टू ब्लॉक चंद्रगंगा अपार्टमेंट निवासी नीता गुप्ता ने नौकरी के लिए शाइन डॉट कॉम पर अपना सीवी डाला था। ठगों ने सीवी हैक करके 7 दिसंबर 2015 को संपर्क किया। ठगों ने मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद और लाखों के पैकेज का सपना दिखाकर कई जगह ऑन लाइन इंटरव्यू कराया। वहीं, फोन पर जाल में फंसा कर सात बार में नौ लाख रुपये अपने खाते में जमा कराए।
विज्ञापन


ठगी का पता चलने पर नीता ने किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने जिन खातों में रुपये जमा हुआ था, उनमें से शातिर कंकडखेड़ा मेरठ निवासी अनमोल सिंह को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर में काम करने वाले युवकों ने ठगी का गैंग बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग टेल कम्युनिकेशन के जरिए नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। ठगों का मास्टर माइंड अभिनव उर्फ सिद्धार्थ नेपाल से गैंग को संचालित करता है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


ठगी के बाद संदिग्ध हालात में बीडीएस छात्रा लापता
कृष्णा विहार सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी सुनीता मंधना के महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में बीडीएस फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। उसके साथ हुई ठगी के बाद से वह लापता है। दिल्ली से आई बड़ी बहन पूनम ने बिठूर थाने में जौनपुर निवासी मनोज मिश्रा नामक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कहा कि टावर के नाम पर उसने दो लाख रुपये बहन से ठग लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed