फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Counselling fee of politechnic is Rs 250

250 रुपये हुई काउंसलिंग फीस

Wed, 20 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 20 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Counselling fee of politechnic is Rs 250
पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015 के रिजल्ट 25 मई को घोषित होंगे। काउंसलिंग फीस इस बार 400 की जगह 250 रुपये ली जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसके लिए 73 सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पहले चरण की काउंसलिंग दस जून से शुरू होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव आरके वर्मा ने बताया कि इस बार राजकीय, अनुदानित और निजी पालीटेक्निक की करीब 1.41 लाख सीटें भरी जानी हैं। जल्द ही पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीती 3 मई को हुई पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 4.72 लाख स्टूडेंट शामिल हुए हैं। 10 जून से शैक्षिक संस्थाओं के विकल्प लॉक कर सकेंगे। इस बार ऑनलाइन ऑफ कैंपस (घर, साइबर कैफे या मोबाइल से) काउंसलिंग होगी। स्टूडेंट जहां से चाहें विकल्प लॉक करें। विकल्प लॉक होने की सूचना मोबाइल या फिर ईमेल से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट को यह भी बताया जाएगा कि अलाटमेंट लेटर डाउन लोड करके संबंधित पालीटेक्निक में एडमिशन कैसे लें। स्टूडेंट की सुविधा के लिए यूपी में 73 सहायता केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। राजकीय पालीटेक्निक रावतपुर, घाटमपुर और लेदर इंस्टीट्यूट में सहायता केंद्र बना है।


जो स्टूडेंट साइबर कैफे से काउंसलिंग नहीं करा सकते हैं, वह सहायता केंद्र पर जा सकते हैं। यहां काउंसलिंग की नि:शुल्क सुविधा रहेगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग 22 जून और तीसरे चरण की काउंसलिंग 13 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed