फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman killed Illicit relations

‘नाजायज संबंधों’ की भेंट चढ़ा कानपुर का कारोबारी

Tue, 06 Dec 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
businessman killed Illicit relations
निराला नगर के कारोबारी की हत्या में भाई-बहन को पकड़ा
भिंड ग्वालियर अटेर थाना क्षेत्र के गांव कनेरा के बीहड़ में पांच दिन पहले मिले शव की पहचान कानपुर के निराला नगर निवासी कारोबारी धर्मेंद्र द्विवेदी के रूप में हुई है। परिवारीजनों ने एक महिला और उसके भाई पर विवाहेतर संबंधों में उनकी हत्या कर शव चंबल के बीहड़ में फेंकने का आरोप लगाया है। हत्या गोली मारकर की गई। 
विज्ञापन

कानपुर साउथ निराला नगर के ऑटो पार्ट्स कारोबारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी (43) की हत्या में बर्रा से महिला और उसके भाई को एमपी पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि भाई-बहन ने दो साथियों संग वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों को अपने साथ एमपी ले गई है। पावई सर्किल के सीओ मौसाज बाइस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्यारोपियों के फरार साथियों की की तलाश में पुलिस टीम लगी है। सीओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया संबधों में हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मंगलवार को वारदात का खुलासा हो सकता है। धर्मेंद्र का बर्रा में आटो पार्टस की दुकान है। भाई जितेंद्र ने बताया कि 29 नवंबर को अपनी कार से आगरा के बाह थानाक्षेत्र के चौंगहार में एक शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। 30 या 1 दिसंबर को घर लौटने की बात कही थी। 2 दिसंबर को भिंड  (मध्य प्रदेश) के पावई थाने की पुलिस ने उन्हें मोबाइल पर भाई की कार लावारिस हालत में मिलने की जानकारी दी। उसी रात वह पावई थाने पहुंचे और कार की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 29 नवंबर को अटेर के बीहड़ में मिले शव का पोस्टर दिखाया तो शव भाई का होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव उनके सुपुर्द किया गया। वह रविवार को शव लेकर घर आए। सोमवार को भैरोघाट पर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed