{"_id":"5c880d3bbdec2213fa1fa0e0","slug":"15524202465-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बेचने पर ठेके का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावटी शराब बेचने पर ठेके का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव की देशी शराब की दुकान का लाइसेंस मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। वहीं धरोहर राशि जब्त कर ली गई। लाइसेंस धारक का बेटा व दुकान का सेल्समैन जनवरी माह में अवैध शराब की आपूर्ति व बिक्री करने में पकड़े गए थे। दुकान निरस्त करने का वाद डीएम के यहां चल रहा था।
जनवरी में अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी व पुलिस ने रूरा के पास एक लोडर में नकली शराब पकड़ी थी। इसमें सिठमरा की देशी शराब दुकान की अनुज्ञापी वार्ड नंबर दो रूरा निवासी मीरा देवी के बेटे निखिल व उसके साथी जरौली बर्रा के सन्नी सिंह और सचेंडी के संजय अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर सिठमरा दुकान से सेल्समैन अभय सिंह को नकली शराब बिक्री करते पकड़ा गया था।
टीम को पकड़े गए लोगों ने जानकारी दी थी कि घाटमपुर व आसपास के इलाकों में नकली शराब की आपूर्ति करते हैं। आबकारी टीम ने मुकदमा दर्ज कराकर लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की थी। इसका वाद डीएम की कोर्ट में चल रहा था। डीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को साक्ष्यों के आधार पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर लाइसेंस फीस व धरोहर राशि दस लाख रुपये जब्त कर सरकार के पक्ष में जमा करने के आदेश आबकारी विभाग को दिए। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। अब दुकान का नए सिरे से आवंटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
मिलावटी शराब बेचने पर ठेके का लाइसेंस निरस्त
जिलाधिकारी ने दस लाख रुपये जमानत राशि भी जब्त की
क्रासर
सेल्समैन व ठेकेदार का बेटा हुआ था गिरफ्तार