{"_id":"5932f4e24f1c1b3f5c8b4599","slug":"14965117251203-10-chitrakutt-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 03 सीकेटीपी- 10 परिचय- सीएचसी मानिकपुर में घटना की जानकारी देता मेठ प्रमोद कुमार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो- 03 सीकेटीपी- 10 परिचय- सीएचसी मानिकपुर में घटना की जानकारी देता मेठ प्रमोद कुमार।
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकू बबुली गैंग ने दिनदहाड़े मेठ को पीट मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने पुलिस की सख्ती के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार को दिनदहाड़े गैंग के आधा दर्जन सदस्यों ने गांव में घुसकर बुंदेलखंड पैकेज से कुआं खुदाई करा रहे एक मेठ को जमकर पीटा। यह देखकर वहां दहशत फैल गई और मजदूर काम छोड़कर भाग गए। इसके बाद डाकू बिना रंगदारी पहुंचाए निर्माण काम न कराने की धमकी देकर जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डकैतों की तलाश में आस-पास के क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल मेठ को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के सकरौंहा गांव के पास रामशिरोमणि के खेत में बुंदेलखंड पैकेज के तहत कुआं खुदाई का काम चल रहा था। इसी बीच वहां एक दर्जन मजदूर मौजूद थे और मेठ सकरौंहा निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुत्र रेवती पीने का पानी लेने के लिए कुछ दूर हैंडपंप के पास आया तो अचानक आधा दर्जन असलहाधारी डाकुओं ने उसे घेर लिया। डकैतों ने उससे कुआं निर्माण के एवज में रंगदारी मांगी और कहा कि पहले इस काम को बंद कराया गया था और अभी तक रंगदारी नहीं पहुंची तो इसे कैसे शुरू करा दिया गया। मेठ ने बताया कि इसके बाद डाकुओं ने कहा कि 20 प्रतिशत रंगदारी नहीं पहुंचाई है और पिटाई शुुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मजदूर भयभीत होकर काम छोड़ भाग निकले।
घायल मेठ वहां काफी देर तक पड़ा कराहता रहा। इसके बाद पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी और मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी व थानाध्यक्ष अजय यादव मय फोर्स पहुंचे। घायल मेठ को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया और फिर डकैतों की तलाश में कांबिंग की। घायल मेठ ने बताया कि यह डाकू बबुली कोल गैंग था। डकैतों ने रंगदारी न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेठ की तहरीर पर डाकू बबुली कोल गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्यों खुद रहे कुएं
चित्रकूट। दरअसल बुंदेलखंड पैकेज से पाठा समेत जंगली इलाकों में जल संचयन के लिए कुआं खुदाई का निर्माण सरकार ने शुरू कराया है। यह वर्ष 2012-13 की योजना है जिसमें एक कुआं सवा तीन लाख के सरकारी अनुदान पर बनता है। किसान की स्वीकृति पर उसके खेत में ही सरकार कुआं खुदवाती है। यह काम जिले में लघु सिंचाई विभाग करा रहा है। अभी तक चार साल पहले की योजना के पूरे कुआें की खुदाई नहीं हो सकी है। विभाग के जेई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि सकरौंहा में भी इसी योजना से कुआं खुदाई का काम चल रहा था।
- बुंदेलखंड पैकेज योजना से चल रहा था कुआं खुदाई का काम
- डकैतों द्वारा मेठ की पिटाई देख काम छोड़ भागे मजदूर, रिपोर्ट