फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

चाचा को धक्का दिया, गिरकर मौत

Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसानगर (कानपुर देहात)। सिहारी गांव में बुधवार शाम नशे की हालत में कहासुनी हो जाने पर भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। इससे वह गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिहारी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता रामबाबू संखवार (65) दरवाजे बैठे थे। उसी समय उसके ताऊ का पुत्र भगवान दास नशे की हालत में घर के दरवाजे पर आया और अकारण ही गाली-गलौज करते हुए उसके पिता से लिपट गया। बाद में उसने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़े। उनका सिर मवेशियों के चारा खाने वाली पक्की नांद से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ आशा पाल सिंह ने लोगों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर भगवान दास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मौके से फरार है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed