फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

टीके के बाद बच्चे को बुखार आया तो आशा बहू को पीटा

Fri, 12 Jun 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आने से गुस्साए युवक ने पिता और भाई के साथ आशा बहू को घर में घुसकर मारापीटा। उसके मोबाइल से फोन लगाकर एएनएम से भी गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आशा बहू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाली आशा बहू देशरानी सोमवार दोपहर एएनएम माला सिंह के साथ गांव में टीकाकरण कर रही थी। बृजलाल के चार साल के पोते के पेंटा का इंजेक्शन लगाया। एएनएम ने बताया कि पहले ही बता दिया था कि टीका लगने के बाद बुखार आएगा। इसके लिए सीरप भी दिया था। शाम को बच्चे को बुखार आया तो बृजलाल अपने बेटों नीतू व मुन्ना के साथ आशा बहू के घर में घुस गए और पीटा। बाल पकड़कर उसे अपने घर तक घसीटकर ले गए। एएनएम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर रात में छोड़ भी दिया। बिधनू चिकित्साधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की। चिकित्साधीक्षक का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं न लगाकर मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed