{"_id":"5ed2bc098ebc3e90322f368a","slug":"crime-dehat-news-knp562908326","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बुजुर्ग का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बुजुर्ग का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (कानपुर)। पनका गांव के सामने शनिवार दोपहर गंगा नदी किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। बुजुर्ग काकूपुर निहाल गांव का रहने वाला था और शुक्रवार से घर से गायब था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाने में दी तहरीर में मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि पिता प्रकाश नारायण (60) पुत्र बच्चू लाल कस्बे के एक कोल्ड स्टोरेज में सफाई कर्मी थे। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। विपक्षी लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
बेटे का आरोप है कि उसके पिता की हत्याकर शव गंगा में फेंका गया है। थानाध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।