फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्ट

Wed, 21 Apr 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मैदूताहरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके केशी का पुरवा, बरौर से पहुंची मां व अन्य परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

केशी का पुरवा, बरौर की रहने वाली रेखा (23) की शादी अकबरपुर के मैदू ताहरपुर के रहने वाले विपिन से करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में रेखा की मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना केशी, बरौर में परिजनों को दी। मायके पक्ष के लोग मैदू ताहरपुर पहुंचे और रेखा की हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां सुमन ने पुलिस को बताया कि घर में बेटी की टूटी चूड़ियां बिखरी मिली। शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बाद में मृतका की मां ने दमाद व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामभरोसे ने बताया कि ससुराली बेटी को मारते पीटते थे। पंद्रह दिन पहले भी मारपीट की थी। इसपर समझा दिया था। रात में बेटी से फोन पर बात कराने को कहा तो दमाद ने उसके सो जाने की बात कह टाल दिया। मंगलवार की सुबह मौत की खबर मिली। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विपिन उर्फ सतीश, ससुर कुंवर, सास कौशल्या, देवर मनीष व विकास पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed