{"_id":"6a8f53bfef383506eb0983f6","slug":"crackdown-on-hoarders-onion-and-sugar-prices-stall-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1630814-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जमाखोरों पर चला डंडा... प्याज-चीनी के ठिठके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जमाखोरों पर चला डंडा... प्याज-चीनी के ठिठके कदम
विज्ञापन
कानपुर। शासन और जिला प्रशासन ने जमाखोरों पर डंडा चलाया तो प्याज और चीनी के भाव लुढ़क गए हैं। चीनी केे थोक भाव 59 रुपये किलो हो गए हैं।फुटकर में यह 65 रुपये किलो पर आ गई है। थोक में प्याज 35 रुपये और फुटकर में 55 रुपये किलो बिकने लगा है।
तीन दिन में थोक में चीनी के भाव सात रुपये किलो तक कम हो गए हैं। पहले यह 66 रुपये में थी। फुटकर में चीनी अभी तक 68 से 70 रुपये किलो में बिक रही थी। अगले कुछ दिनों में भावों में और कमी आने की संभावना है। एक अगस्त को फुटकर में चीनी 48-49 रुपये किलो थी। कानपुर शुगर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि चीनी की कृत्रिम किल्लत दिखाई जा रही थी। मिलों और स्टाकिस्टों पर की गई कार्रवाई का भी बाजार पर असर देखने को मिलने लगा है।
चीनी मिल संचालक मनमानी और कालाबाजारी कर रहे थे। सरकार ने चीनी आयात करने की घोषणा की है। ये जितनी जल्दी बाजार में आएगी। उसके बाद भावों में और कमी देखी जाएगी। किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला और रितेश द्विवेदी ने बताया कि चीनी का थोक भाव 66 रुपये किलो से घटकर 59 रुपये हो गया है। फुटकर में दाम 65 रुपये किलो तक कर दिए गए हैं। जिन दुकानदारों ने 66 रुपये किलो में चीनी खरीदी है वे स्टाॅक खत्म होने तक 68-70 रुपये किलो में चीनी बेचेंगे।
विज्ञापन
प्याज के अलावा टमाटर, अदरक भी हुई सस्ती
कानपुर। प्याज के थोक भाव पांच रुपये किलो कम हुए है। मंडी में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के सरकार के प्रयास का बाजार पर असर दिख रहा है। थोक में प्याज का भाव 35 रुपये किलो हो गया है जबकि पूर्व में इसके दाम 40 रुपये किलो के स्तर पर चले गए थे। फुटकर में एक दिन पहले तक प्याज 60 रुपये किलो था। टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक के भावों में कमी आई है।
हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि चकरपुर मंडी में बुधवार को 20-25 ट्रक प्याज आया। दो-तीन दिन पहले तक 40-45 ट्रक प्रतिदिन आ रहे थे। एक ट्रक में 20-22 टन प्याज रहता है। वर्तमान में प्याज नासिक से आ रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को थामने के सरकारी प्रयासों के चलते भावों में कमी देखी जा रही है। फुटकर में टमाटर 30 रुपये किलो हो गया है। पहले 40 रुपये किलो भाव था। शिमला मिर्च के दाम 120 रुपये किलो से घटकर 80 रुपये हो गए हैं। अदरक 160 रुपये किलो हो गई है। पहले इसके दाम 240 रुपये किलो हो गए थे। चकरपुर व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक नीतू सिंह ने बताया कि प्याज के दाम कुछ कम हुए हैं। कांदा एक्सप्रेस का खासा असर दिख रहा है। नासिक से ही आपूर्ति हो रही है। सरकार ने बढ़ती कीमतों के बीच हस्तक्षेप किया है। इसका असर भावों पर आया है।