फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cow dead

अहेरीपुर गोशाला में चार गोवंशों की मौत

Tue, 13 Aug 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
cow dead
निवाड़ीकला (इटावा)। महेवा ब्लॉक की अहेरीपुर गोशाला में अव्यवस्थाओं ने पिछले तीन दिनों में चार गोवंशों की जान ले ली। दो के कंकाल भी मिले। प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव और कंकालों को पास के तालाब में दबवा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रधान और एसडीओ को चारा और गोशाला के दलदली स्थान पर मिट्टी डलवाने को कहा। मिट्टी पड़ने तक तक 122 गोवंशों को छुट्टा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

गोशाला के ज्यादातर हिस्से में बारिश का पानी भरने से जमीन दलदली हो गई है। टिनशेड के नीचे तक कीचड़ भरा है। गोवंशों को पर्याप्त चारा भी नहीं मिल पा रहा है। भूख और बीमारी के चलते तीन दिनों में चार गोवंशों की मौत ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रदीप तिवारी ने सोमवार को गोवंशों के शव देखकर ग्रामीणों और प्रशासन को सूचना दी थी। दो गोवंशों के कंकाल भी पास में तालाब किनारे पड़े थे। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही प्रधान ने जेसीबी बुलाकर तालाब में गड्ढा खोदवाकर शवों को दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम भरथना नंदप्रकाश मौर्य ने भी पोस्टमार्टम कराना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने प्रधान और एडीओ पंचायत रामबरन को गोशाला में कीचड़ वाली जगह पर मिट्टी डलवाने और चारा पानी का प्रबंधन करने का निर्देश दिया, तब तक के लिए अधिकारियों ने गोशाला में बंद सभी 122 गोवंश को गेट खुलवाकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed