{"_id":"5e9d686a8ebc3e7686486617","slug":"coronavirus-news-in-kanpur-transition-chains-grow-more-rapidly-in-densely-populated-areas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in kanpur: सोशल डिस्टेंसिंग न होने से 12 किलोमीटर में पांच रेड जोन, यहां तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in kanpur: सोशल डिस्टेंसिंग न होने से 12 किलोमीटर में पांच रेड जोन, यहां तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण
Mon, 20 Apr 2020 03:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर- सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन न करने का नतीजा है कि कर्नलगंज से मछरिया तक की 12 किलोमीटर लंबी पट्टी में किदवईनगर एक रेड जोन और बढ़ गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैला है।
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कुली बाजार और मछरिया में दोनों का पालन नहीं किया गया। किदवईनगर में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। रेड जोन में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। लोगों का कहना है कि इन इलाकों में सात-आठ लाख से अधिक आबादी रहती है। इनकी बसावट घनी है।
कानपुर में कोरोना वायरसि
- फोटो : अमर उजाला
यहां कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने से कम्युनिटी स्प्रैड के खतरे का संकेत है। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीमों ने यहां सर्वे में गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है। लोगों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक सैंपल लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज, कुली बाजार, बाबूपुरवा से मछरिया तक करीब 12 किमी. दूरी आती है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक यहां पता नहीं लगा पाया है कि जमातियों के संपर्क में आने वाले कुल कितने लोग हैं लेकिन जांच कराने पर इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। जांच मेें संक्रमण पकड़े जाने के पहले ये लोग आम लोगों के बीच में रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का कोई संक्रमण जाहिर न होने के कारण कोई भांप भी नहीं पाया कि ये कोरोना संक्रमित हैं। वे लॉकडाउन तोड़कर घूमते रहे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि ये इलाके हॉटस्पॉट के हैं। स्थिति को देखते हुए इनमें अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएंगे जिससे रोगियों की पहचान हो सके।