फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in kanpur: सोशल डिस्टेंसिंग न होने से 12 किलोमीटर में पांच रेड जोन, यहां तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण

Mon, 20 Apr 2020 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus news in kanpur: Transition chains grow more rapidly in densely populated areas
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर- सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन न करने का नतीजा है कि कर्नलगंज से मछरिया तक की 12 किलोमीटर लंबी पट्टी में किदवईनगर एक रेड जोन और बढ़ गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैला है।

Coronavirus news in kanpur: Transition chains grow more rapidly in densely populated areas
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कुली बाजार और मछरिया में दोनों का पालन नहीं किया गया। किदवईनगर में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। रेड जोन में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। लोगों का कहना है कि इन इलाकों में सात-आठ लाख से अधिक आबादी रहती है। इनकी बसावट घनी है।

Coronavirus news in kanpur: Transition chains grow more rapidly in densely populated areas
कानपुर में कोरोना वायरसि - फोटो : अमर उजाला
यहां कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने से कम्युनिटी स्प्रैड के खतरे का संकेत है। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीमों ने यहां सर्वे में गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है। लोगों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक सैंपल लिए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus news in kanpur: Transition chains grow more rapidly in densely populated areas
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज, कुली बाजार, बाबूपुरवा से मछरिया तक करीब 12 किमी. दूरी आती है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक यहां पता नहीं लगा पाया है कि जमातियों के संपर्क में आने वाले कुल कितने लोग हैं लेकिन जांच कराने पर इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। जांच मेें संक्रमण पकड़े जाने के पहले ये लोग आम लोगों के बीच में रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus news in kanpur: Transition chains grow more rapidly in densely populated areas
कानपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का कोई संक्रमण जाहिर न होने के कारण कोई भांप भी नहीं पाया कि ये कोरोना संक्रमित हैं। वे लॉकडाउन तोड़कर घूमते रहे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि ये इलाके हॉटस्पॉट के हैं। स्थिति को देखते हुए इनमें अधिक से अधिक सैंपल लिए जाएंगे जिससे रोगियों की पहचान हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed