लॉकडाउन 2.0 के छठे दिन कानपुर के आसपास के शहरों में कई जगह लॉकडाउन का जमकर मखौल उड़ा। पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही फिर भी लोग लॉकडाउन तोड़ने में मस्त दिखाई दिए। सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए।
2 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती रही। निर्धारित समय पर दुकान खुलने से लोग अपनी जरूरत के समान की खरीदारी करते दिखाई दिए।
3 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सुबह बादल छाए रहे। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर चहल कदमी रही। बाजार में कुछ दुकानें भी खुलीं। इससे यहां भीड़ नजर आई।
4 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में बाजारों में बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए। चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। यहां आने-जाने वाले वाहनों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा।
5 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौन जिले में कहीं सख्ती दिखी तो कहीं भीड़भाड़। बाजार में सुबह होते ही चहल कदमी शुरू हो गई।