{"_id":"5eb4f1e18ebc3e90885566f8","slug":"coronavirus-in-up-first-corona-positive-case-came-out-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: फतेहपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: फतेहपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया, मचा हड़कंप
Fri, 08 May 2020 11:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 08 May 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में पहला पॉजिटिव केस सामने आया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ग्रीन जोन में शामिल रहे फतेहपुर को शुक्रवार के दिन बड़ा झटका लग गया। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज जाफरगंज थाने के नया पुरवा गांव में पाया गया।
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू अस्पताल ने एक व्यक्ति के नमूने को पॉजिटिव घोषित किया है। सुबह जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो डीएम संजीव सिंह ने बिंदकी तहसील के इस गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।
गांव के अंदर प्रवेश या गांव से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। पॉजिटिव पाया गया मरीज फिलहाल नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में है। गांव पहुंच कर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने हालात का जायजा लिया। पीड़ित की केस हिस्ट्री मे पाया गया कि वह 2 मई को मुंबई से आया था।
विज्ञापन
यात्रा के दोरान वह बांदा की एक महिला के साथ सह यात्री रहा जिसे बांदा में कोराना पॉजिटिव पाया गया था। गांव में आने के बाद यह 2 दिन तक गांव में लोगों से मिला। क्रिकेट खेला, बाजारों में घूमा। 4 मई को ग्रामीणों के विरोध पर यह अपनी जांच कराने जिला अस्पताल आया, जहां से नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था।