फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona suspected woman dies in labor special train

Coronavirus: नागालैंड जा रही कोरोना संदिग्ध युवती की श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मौत, जांच के लिए भेजा सैंपल

Sat, 23 May 2020 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Corona suspected woman dies in labor special train
श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से दीमापुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को नागालैंड निवासी कोरोना संदिग्ध युवती 23 वर्षीय नैचिनल्यू डिसांग (नैंची) की मौत हो गई। उसे लिवर की बीमारी बताई जा रही है। खांसी और उल्टियां होने से कोच में बैठे अन्य यात्री सहम गए।
विज्ञापन


शव को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 10 बजे उतारा गया। कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। नैचिनल्यू डिसांग हिमाचल प्रदेश के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। चचेरा भाई भी वहीं एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।
विज्ञापन


 

युवती चचेरे भाई डैनियल और सहेली इराहुई ने साथ दिल्ली से दीमापुर लौट रही थी। जानकारी पाकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और डीआईजी अनंत देव भी पहुंचे। डीएम ने जीआरपी को कोरोना की गाइडलाइन से शव का अंतिम संस्कार कराने को कहा। 

श्रमिक ट्रेनों में दो और की गई जान
अलग-अलग श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। आंध्र प्रदेश से लखनऊ जा रही स्पेशल ट्रेन में उन्नाव निवासी राजेंद्र प्रसाद (50) ने दम तोड़ दिया।

जबकि सूरत से सीवान जाने वाली ट्रेन में बिहार के सीवान की रहने वालीं मुन्नी देवी (80) की मौत हो गई। साथ में सफर करने वालों ने बताया कि वह अचानक बेहोश हो गईं। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कानपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें मृत घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed