फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: Corona infected increasing, infection confirmed in seven more people

Corona in Kanpur: बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, सात और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 64 एक्टिव केस

Fri, 17 Jun 2022 12:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Jun 2022 12:50 AM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि इस वक्त फ्लू और कोरोना दोनों का संक्रमण बढ़ रहा है। अभी जो संक्रमित निकल रहे हैं, उनकी डायग्नोसिस फ्लू रोगियों के रूप में हुई लेकिन जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला।

विज्ञापन
Corona in Kanpur: Corona infected increasing, infection confirmed in seven more people
कोरोनावायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

कानपुर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को भी नगर में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। कुल कोरोना एक्टिव केस की संख्या 64 हो गई है। कोरोना संक्रमित बढ़ने लगे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग कम कर दी है। नगर को प्रतिदिन साढ़े चार हजार सैंपलिंग का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन सैंपलिंग सिर्फ 2700 करीब हो रही है।
विज्ञापन


सैंपलिंग कम होने से ट्रेसिंग कम हो रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इस वक्त फ्लू और कोरोना दोनों का संक्रमण बढ़ रहा है। अभी जो संक्रमित निकल रहे हैं, उनकी डायग्नोसिस फ्लू रोगियों के रूप में हुई लेकिन जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांचों की संख्या न्यूनतम पर आ गई है। हैलट ओपीडी में आने वाले रोगियों के सैंपल नहीं लिए जा रहे।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2685 सैंपल की रिपोर्ट जारी की। इनमें सिर्फ छह सैंपल हैलट के रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी के रोगियों से सैंपल देने के लिए कहा जाता है लेकिन वे बिना सैंपल दिए चले जाते हैं। शुक्रवार को अपर निदेशक लखनऊ डॉ. जीएस वाजपेयी की अगुवाई में मॉनीटरिंग टीम शहर पहुंचेगी। शनिवार को मॉक ड्रिल होगा। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि केस बढ़ेंगे तो सैंपलिंग बढ़ा दी जाएगी। 

मुंबई, दिल्ली से आने वालों पर नजर
गुरुवार को मिले संक्रमितों में एक दिल्ली और एक नोएडा से आया था। इसके पहले मुंबई से आए तीन लोग पॉजिटिव निकले थे। इससे स्वास्थ्य महकमा मुंबई, दिल्ली से आने वालों पर खास नजर रख रहा है। लक्षण वालों से अपील की कि वह जांच करा लें। 

नंबर गेम 
07 कोरोना संक्रमित और मिले
64 कोरोना के एक्टिव केस 
2685 लोगों के सैंपल लिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed