फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

जिले में दूसरे दिन फिर 225 और निकले कोरोना संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। शुक्रवार को जिले में 225 कोरोना संक्रमित निकले। होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्र को सील कर बैरीकेडिंग कर दी गई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 3502 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अकबरपुर, झींझक, डेरापुर, रूरा, मैथा, मलासा आदि क्षेत्र के संक्रमित शामिल है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 1510 है। जिसमें 1137 होम आइसोलेट हैं। चार कोरोना संक्रमित की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से छुट्टी काट रहे डॉक्टर व कर्मी पर कार्रवाई तय
कानपुर देहात। कोविड कॉल में लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट शासन ने मांगी है। इनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। महानिदेशक डीएस नेगी ने सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को पत्र लिख निर्देश दिए हैं कि जो डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सेवा देने के दौरान कोविड पॉजिटिव आता है तो उसे 14 दिन की छुट्टी दी जाए। कहा गया है कि यदि स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार में कोई पॉजिटिव आता है तो संबंधित की आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर तैनाती स्थल पर रोका जाए। शासन ने कोविड कॉल के दौरान होने वाली गतिविधियों की पूरी जानकारी पोर्टल पर मांगी है। (संवाद)
विज्ञापन

एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से संक्रमित परेशान
जिले में आक्सीजन की समस्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अमरौधा सीएचसी में संबद्ध 108 एंबुलेंस की ऑक्सीजन करीब दो बजे खत्म हो गई। नियमता: एंबुलेंस को खड़ा कर दिया गया। अमरौधा क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमितों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश कटियार को दी गई। करीब छह घंटे बाद भाव्या फैक्टरी में लाइन लगाने के बाद ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकी। जिला एंबुलेंस प्रभारी आदित्य सक्सेना ने बताया कि संक्रमित को मलासा की एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed